बरसात में इन 7 सब्जियों को साफ करने का सही तरीका, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी असर
बारिश का मौसम जहां एक ओर प्रकृति को हरा-भरा करता है, वहीं दूसरी ओर हमारी रसोई में कुछ सब्जियों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत भी बढ़ जाती है। खेतों में नमी और जलभराव के कारण कई सब्जियों की परतों, पत्तियों और फूलों के बीच मिट्टी, बैक्टीरिया, फंगस और छोटे कीड़े आसानी से छिप जाते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं होता। अगर आप भी मानसून में फूलगोभी, पालक, पत्तागोभी जैसी सब्जियां खरीद रहे हैं, तो पहले जान लें उन्हें सही तरीके से साफ करने का तरीका, ताकि स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहे।
बारिश में सब्जियों की सफाई क्यों है जरूरी?
बारिश के मौसम में सब्जियों पर मिट्टी, बैक्टीरिया और छोटे-छोटे कीड़े चिपकने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर जिन सब्जियों की बनावट परतदार होती है या जिनमें छोटे-